फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...पत्नी को प्रेमी के साथ कर दिया विदा

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर निवासी एक युवक ने बुधवार को समझौते के बाद अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया। चार दिन पहले प्रेमी के साथ बाइक से भागते समय गांव वालों ने दोनों को पकड़ लिया था। लोगों ने प्रेमी युवक की जमकर पिटाई की थी, हालांकि वह छूटकर भाग निकला था। इसके बाद युवती महिला थाने भेज दी गई थी। बुधवार को दोनों परिवारों के बीच समझौता हुआ।
विज्ञापन

चार दिन पहले रिंकू उर्फ बालकिशन पुत्र बहादुर सिंह हाल निवासी सारसौल अलीगढ़ अपनी विवाहित प्रेमिका (24) को जैतपुर गांव से बाइक से भगाकर ले जा रहा था। सूचना फैलने पर गांव से बाहर ही ग्रामीणों ने दोनाें को पकड़ लिया था। रिंकू की खूब पिटाई की। इसी बीच रिंकू वहां से भाग निकला। युवती पुलिस की सुपुर्दगी में दी गई। युवती के पति लोकेश ने रिंकू उर्फ बालकिशन पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को इस मामले में दोनों परिवारों की पंचायत हुई। समझौते के बाद लोकेश ने पत्नी को उसके प्रेमी रिंकू के साथ विदा कर दिया। युवती का मायका फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में है। रिंकू भी मूलरूप से बल्लभगढ़ का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें