फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पति को दी नींद की गोली, बेटे को लिया साथ, नकदी-जेवरात लेकर पत्नी हुई गायब

Fri, 01 May 2026 05:42 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पत्नी ने भोजन के बाद पति को नींद की गोली दी। वह सो गया। पत्नी ने अपने बेटे को साथ लिया और घर में से नकदी और जेवरात लेकर गायब हो गई। सुबह जब पति की आंख खुली तो पत्नी और बेटा घर में नहीं मिले। एक लाख चालीस हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर भी गायब थे। 
विज्ञापन
गंगीरी कोतवाली - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगीरी थाना क्षेत्र के एक गांव में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला अपने पति को नींद की गोली देकर घर में रखी नकदी और जेवरात लेकर तीन साल के बेटे के साथ गायब हो गई। घटना तीन दिन पहले की बताई जा रही है। 

विज्ञापन


पीड़ित पति ने पुलिस को बताया है कि रात में भोजन के बाद उसकी पत्नी ने उसे नींद की गोली दे दी, जिससे वह गहरी नींद में सो गया। सुबह जब उसकी आंख खुली तो पत्नी और बेटा घर में नहीं मिले। शक होने पर उसने घर में रखे बक्से की जांच की, जिसमें से करीब एक लाख चालीस हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर गायब थे। 

परिजनों व रिश्तेदारों के यहां तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। 1 मई को पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। थाना पुलिस ने बताया है कि महिला की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें