आरोप है कि जेल से छूटे गोपाल ने पत्नी को क्वार्सी मिलने बुलाया और उसे होटल में ले गया। जहां पथरी की दवा पीने से वह अर्धबेहशी की हालत में चली गई, तभी गोपाल ने उसके ऊपर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।
सात दिन पहले थाने के पास स्थित एक होटल में लहूलुहान हालत में दंपती के मिलने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गत 17 मई की रात को ब्रदर्स ओयो होटल में बरला थाना क्षेत्र के कोरह गांव निवासी गोपाल और उसकी पत्नी कविता लहूलुहान हालत में मिले थे। जिन्हें पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। कविता ने थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका मायका अमांपुर जनपद कासगंज में है। 11 वर्ष पूर्व उसका विवाह गोपाल के साथ हुआ था। शादी के पांच साल बाद वह अपने फुफेरे भाई की हत्या में जेल चला गया। इसके बाद सास-ससुर ने उसे घर से निकाल दिया था। तब से वह मायके रह रही थी।
अब जेल से छूटे गोपाल ने उसे क्वार्सी मिलने बुलाया और उसे होटल में ले गया। जहां पथरी की दवा पीने से वह अर्धबेहशी की हालत में चली गई, तभी गोपाल ने उसके ऊपर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गोपाल के पिता हजारी लाल का आरोप है कि बेटे के जेल जाने के कुछ समय बाद ही कविता में दूसरी शादी कर ली थी। एसओ धीरज कुमार का कहना है कि दंपति के होटल में रुकने का उददेश्य क्या है, इसकी जांच की जा रही है।