फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पति की डांट पर मौत को लगाया गले, चार माह का मासूम तरस रहा मां के आंचल के लिए, नहीं रुक रहे आंसू

Sat, 29 Apr 2023 09:29 PM IST
चमन शर्मा दिगम्बर सिंह, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

नवविवाहिता के बारे में गांव की ही कुछ महिलाओं ने उसके अजीब कपड़े पहनने की सूचना उसके पति अनिल कुमार दी। पति ने घर पहुंच कर अजीब कपड़े पहनने को लेकर नवविवाहिता को डांट दिया और घर से बाहर चला गया। पत्नी को पति की डाट सहन नहीं हुई और घर के अन्दर बने कमरे में पखे के कुन्दे पर फन्दा लागकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
मासूम प्रतीकात्मक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति की डांट को दिल पर ले पत्नी ने कमरे में पंखे के कुन्दे से लटकर अपनी जान दे दी। जिसको नौ महीने तक अपने अंदर पाला, उसे मां बिलखते हुए छोड़ गई। मां को अपने चार माह के बच्चे की भी परवाह नहीं रही कि मरने के बाद उस मासूम को मां का आंचल कौन देगा। मां के लिए चार माह का मासूम रो-रो कर बेहाल हो गया है, बच्चे के आंसू नहीं रुक रहे हैं। मामले में अभी कोई भी तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन


अलीगढ़ में लोधा थाना क्षेत्र के गांव भानौली में शुक्रवार शाम को पति की डांट से क्षुब्ध होकर नवविवाहिता ने घर के अन्दर बने कमरे में पखे के कुन्दे पर फांसी का फन्दा लगाकर जान दे दी। मौत की सूचना पर नवविवाहिता के मायके पक्ष के लोग पहुंचे और लोधा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची लोधा पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नवविवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। नवविवाहिता ने अपने पीछे चार माह के मासूम बच्चे को छोड़ा है, जिसका रो-रो कर बुरा हाल है। जिससे मासूम बच्चे के आंसू थम नहीं रहे हैं।

लोधा के गांव भनौली निवासी पति अनिल कुमार ने बताया कि मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। 22 वर्षीय पत्नी तनुजा कुमारी दो दिन पहले पिता के साथ अपने मायके गांव साथा चार माह के बच्चे को दवा दिलाने के लिए गयी थी। उसके बाद अपने मायके से पिता के साथ अपनी ससुराल गांव भानौली आ गई। उसे छोड़कर उसके पिता अपने गांव साथा चले गये। उसके बाद तनुजा गांव की परचून की दुकान पर सामान लेने चली गई। नवविवाहिता के बारे में गांव की ही कुछ महिलाओं ने उसके अजीब कपड़े पहनने की सूचना उसके पति अनिल कुमार दी। पति ने घर पहुंच कर अजीब कपड़े पहनने को लेकर नवविवाहिता को डांट दिया और घर से बाहर चला गया। 
विज्ञापन


पत्नी को पति की डाट सहन नहीं हुई और घर के अन्दर बने कमरे में पखे के कुन्दे पर फन्दा लागकर अपनी जान दे दी। पति कुछ समय बाद घर आया और उसने कमरे का गेट खोलना चाहा, तो कमर का गेट अन्दर से बन्द था। पति को कुछ शक हुआ, तो उसने मौहल्ले वाले लोगों को बुलाया और कमरे के जंगले से झांक कर देखा, तो सभी के होश उड़ गये। कमरे का गेट तोड़कर देखा तो नवविवाहिता पंखे के कुन्दे पर फन्दे पर लटकी हुई थी। यह देख कर परिवारवालों के होश उड़ गए। 

नवविवाहिता को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां रास्ते में नवविवाहिता की मौत हो गई। नवविवाहिता की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।  सूचना पर नवविवाहिता के मायके पक्ष के लोग पहुंच गए। मायके पक्ष के लोगों ने लोधा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर लोधा पुलिस पहुंच गयी और घटना की जानाकरी कर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नवविवाहिता अपने पीछे पति और चार माह के बच्चे को रोते बिलखते छोड़ गई। चार माह के बच्चे का रो-रो कर बुरा हाल है, उसके आंसू थम नहीं रहे हैं। एसओ लोधा ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें