फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ढाई महीने बाद घर आई पत्नी ब्लेड मारकर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव नानऊ में बृहस्पतिवार शाम ढाई महीने बाद मायके से ससुराल लौटी पत्नी पर गुस्साए पति ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गांव नानऊ निवासी बीरी सिंह की पत्नी पूनम ढाई महीने पहले मायके चली गई थी। पूनम की मां और बहन के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर वह ससुराल पहुंची तो पति को गुस्सा आ गया और दोनों में विवाद हो गया। पति ने गुस्से में पूनम पर ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई।
घटना की जानकारी होने पर हाथरस के थाना सासनी के गांव रुहेरी निवासी पूनम की मां नानऊ पहुंच गईं। वह घायल पूनम को थाने ले गई और घटना के बारे पुलिस को बताया। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया है। घटना के संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें