फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो देगा सहूलियत, उसी को मिलेगा मत

Wed, 25 Jan 2017 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
तालानगरी स्थित अमर उजाला यूनिट पर ‘अमर उजाला चुनावी संवाद’ में भाग लेने पहुंचे व्यापारीगण। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
‘अमर उजाला संवाद’ में इस बार व्यापारियों और उद्यमियों ने अपने अधिकारों व सहूलियतों को लेकर हुंकार भरी। उनमें नाराजगी दिखी, तो कभी वे सरकार की अनदेखी से मायूस भी दिखे। इनकी पीड़ा ये है जब सबसे ज्यादा सरकार को टैक्स देते हैं, तो उन्हें सुविधाएं कम क्यों? विचारों के मंथन में जो बातें सामने आईं, उनमें जाम, ओवरब्रिज, सुरक्षा के मुद्दे थे। आइये जानते हैं व्यापारी-उद्यमियों की सोच कि उन्होंने सरकार से क्या-क्या उम्मीदें लगा रखी हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार को तालानगरी स्थित अमर उजाला कार्यालय में चुनावों में व्यापार उद्योग जगत के मुद्दों को लेकर आयोजित संवाद में पब्लिक स्कूल्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष यतेंद्र मोहन झा बोले कि सरकार का नौकरशाहों पर नियंत्रण हो और वे जवाबदेह हों।  उप्र व्यापार मंडल के प्रा. स. के महामंत्री चंद्र किशोर जलाली ने कहा कि वाणिज्यकर में 10 व आयकर में 15 लाख की छूट होनी चाहिए।

व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष वीके मित्तल ने कहा कि व्यापार-उद्योग के लिए नौकरशाहों को जवाबदेह होना पड़ेगा। व्यापार मंडल के महानगर चेयरमैन ओपी राठी ने कहा कि बिजली दरों को दरें तय होनी चाहिए। आगरा, जीटी व रामघाट रोड पर फ्लाईओवर बने। ब्रज औद्योगिक व्यापार मंडल के संयुक्त महामंत्री संदीप अग्रवाल ने कहा कि बैंकिंग सिस्टम में बदलाव आए। 
विज्ञापन


ब्रज औद्योगिक व्यापार मंडल के अध्यक्ष जयगोपाल वीआईपी ने कहा कि विकासपरक सरकार हो। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित मित्तल ने कहा कि व्यापारियों की समस्या को भी जनप्रतिनिधि उठाए। इलेक्ट्रानिक  एवं इलेक्ट्रिक एसोसिएशन के महामंत्री हेमंत गर्ग का कहना है कि शहर में जलभराव की समस्या है। अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के युवा अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार का व्यापारियों के वर्ग पर फोकस हो। उप्र  उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष प्रदीप गंगा ने कहा कि शहर को जाम व अतिक्रमण से मुक्ति मिले।

व्यापारी नेता राजीव जलाली ने कहा कि करों में गड़बड़झाला है, इसलिए इसे और पारदर्शी बनाया जाए। लॉक्स एंड हार्डवेयर निर्माता एसोसिएशन के को-आर्डिनेटर अतुल जैन ने इंडस्ट्री लगाने की सारी औपचारिकताएं एक ही खिड़की पर पूर्ण करने की मांग उठाई। स्पाइडर लॉक्स के संचालक आरके अग्रवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार खत्म होना चाहिए।

व्यापारी नेता पंकज वार्ष्णेय ने कहा कि आयकर का स्लैब खत्म कर टैक्स की दर घटा देनी चाहिए। श्री अमरनाथ सेवा मंडल के प्रधान सेवादार गणेश वार्ष्णेय ने शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने की मांग की है। अलीगढ़ रिटेलर्स केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री उमेश श्रीवास्तव ने कहा कि जिस तरह व्यापारियों से टैक्स लिए जाते हैं, ठीक उसी तरह दूसरे लोगों से भी टैक्स लिया जाए। उद्योग व्यापार संगठन के युवा जिला कोषाध्यक्ष रोहित वर्मन ने कहा कि राजनीति में सकारात्मक बदलाव की जरूरत है।

ब्रज औद्योगिक व्यापार मंडल के जिला मीडिया प्रभारी आलोक गर्ग ने कहा कि व्यापारियों को सुरक्षा मिलनी चाहिए। उद्योग व्यापार मंडल संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुराग गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के लिए भी व्यापार आयोग बनना चाहिए। व्यापारी श्याम राज महल ने कहा कि विधायक निधि कितनी मिली, कितने खर्च हुए, इसका ब्योरा पारदर्शी हो। मयंक राजमहल ने कहा कि व्यापारी हित में सोचे सरकार। ब्रज औद्योगिक व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने कहा कि जाम की समस्या से छुटकारा मिले। जिला उपाध्यक्ष मनीष डबलनाइन ने कहा कि सुरक्षा मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें