फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मायके से नहीं आई पत्नी तो फंदे पर लटका युवक

Thu, 21 Nov 2024 02:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी के मायके से न लौटने से परेशान युवक मंगलवार की शाम अपने घर पर फंदे में लटक गया। नजर पड़ते ही परिजन उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

दरबर मढ़ी निवासी भगवती प्रसाद के तीन पुत्र व दो पुत्रिया हैं। बड़ा बेटा मनोज शर्मा पुलिस में है। सबसे छोटा बेटा नीतू कुमार प्राइवेट नाैकरी करता था। नीतू की शादी बड़े भाई की साली कोमल देवी के साथ इसी साल जुलाई माह में हुई थी। उसकी पत्नी मायके में रह रही है। नीतू ने उसे घर आने के लिए कई बार कहा लेकिन वह नहीं आई। इसी से क्षुब्ध होकर मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे अपने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर वह झूल गया।
परिवार के लोगों की नजर पड़ी तो उसे फंदे से उतारकर उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए जहां इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना पुलिस के अनुसार परिवार से अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें