फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: वाल्ब सही करने के लिए टंकी खाली की तो जलमग्न हो गए घर

विज्ञापन
नगला मसानी पानी स्थित एक घर में भरा पानी। - फोटो : samvad
विज्ञापन
नगला मसानी के धोबी घाट के सामने गली नंबर छह में नगर निगम की लापरवाही से पांच घरों में घुटनों भर पानी भर गया। घरों में पानी घुसने से इलेक्ट्रानिक उपकरण समेत कपड़ा-कागजात आदि सब भीग गए। लोगों ने इसकी शिकायत टंकी पर मौजूद ऑपरेटर से की तो उसने लोगों को भगा दिया। पूरे दिन लोग घरों से पानी की निकासी की कोशिश में जुटे रहे।
विज्ञापन




नगला मसानी इलाके में बुधवार की सुबह पानी की आपूर्ति बाधित होने लगी। लोगों की शिकायत पर ऑपरेटर और अन्य कर्मचारियों ने जांच की तो पता चला वाल्ब फ्री हो गया है। बिना टंकी खाली हुए वाल्ब को सही करना मुश्किल हो गया। ऐसे में ऑपरेटर ने टंकी से पानी को निकालना शुरू किया। हजारों लीटर पानी टंकी से निकलकर परिसर में होता हुआ आसपास के घरों में पहुंचने लगा।



हेमंत, वंदना और अशोक समेत पांच घरों में घुटनों तक पानी भर गया। टंकी से निकलता पानी घरों की दीवारों से होकर घर अंदर घुस गया, जिससे पूरे घर जलमग्न हो गए। घरों में पानी भरने से फर्नीचर, बिस्तर, कपड़े और अन्य सामान पानी में डूब गए। महिलाओं और बच्चों को पानी में खड़े होकर सामान को बाहर निकालना पड़ा। कई परिवारों को अपना सामान छत तो कुछ लोगों ने गली में सामान को शिफ्ट करना पड़ा।
विज्ञापन







नगला मसानी स्थित पानी टंकी का वाल्ब खराब हो गया गया था। इस कारण पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। वाल्ब सही करने के लिए टंकी से पानी को निकालना पड़ा। इस कारण कुछ घरों में पानी भरने की शिकायत आई। कर्मचारियों को भेजकर वाल्ब सही कराते हुए घरों से पानी की निकासी कराई गई।
विज्ञापन

-नरेंद्र कुमार सिंह, जेई, जलकल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें