शराब पीने से रोकने पर हरदुआगंज कस्बे के मोहल्ला महाब्राह्मण निवासी युवक ने 3 अप्रैल शाम फंदे से लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मोहल्ले के कांति सिंह के दो बेटों में ऋषि कुमार (24) बड़ा था। उसे शराब पीने की लत लग गई थी, जिससे परिवार में कलह होती थी। परिजनों के अनुसार 3 अप्रैल को परिजनों ने शराब पीने की मनाही करते हुए उसे डांट फटकार लगा दी थी। जिससे गुस्सा होकर ऋषि ने घर के एक कमरे में खुद को बंद कर फंदे से लटक कर जान दे दी।
काफी देर तक कमरा नहीं खुलने पर परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो फंदे से ऋषि का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।