फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: देवी जागरण में पथराव, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना अकराबाद क्षेत्र के गांव सिहौर में बुधवार की रात एक घर में देवी जागरण हो रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर परिवार के ही कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें एक महिला सहित दो लोग को चोट लग गई।
विज्ञापन




गांव सिहौर निवासी विजय सिंह पुत्र जोद्धपाल सिंह ने बताया है कि बुधवार की रात उनके घर में देवी जागरण हो रहा था। परिजनों समेत रिश्तेदार और पड़ोसी भजन सुन रहे थे। इसी बीच रात दस बजे आरोपियों ने उनके घर में पथराव कर दिया।


दीवार कूदकर अंदर घुस आए और बेरहमी से पीटा। जिससे विजय सिंह के साथ उनकी बड़ी बहन सावित्री देवी घायल हो गईं। पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि घायलों को चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें