नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने बताया है कि अचल सरोवर क्षेत्र में जल्दी ही आर्गेनिक वेस्ट के निस्तारण के लिये एक सिस्टम लगवाया जायेगा। इससे क्षेत्र में मंदिरों से निकलने वाले आॅर्गेनिक वेस्ट को खाद में बदला जा सकेगा।
नगर निगम स्वच्छ भारत म्रिशन के तहत पार्कों - पोखरों की सफ ाई का अभियान चला रहा है। रविवार को सातवें दिन अचल सरोवर की सफ ाई का अभियान चला। स्थानीय लोगों ने नगर निगम के साथ अचल के घाटों की सफ ाई की। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, आचार्य बृजेश शास्त्री आदि ने सरोवर के चारों ओर पौधरोपण किया।
अभियान के नोडल अधिकारी डॉ कुलदीप कुमार ने बताया कि आचार संहिता के चलते विभिन्न स्थानों पर लगें होडिंग उतरवायेे। जिन लोगों ने होडिग्स लगा रखे है वह तत्काल उतरवा नहीं तो नगर निगम होडिग्स उतरवायेगा और हर्जा खर्चा भी वसूलेगा।
मीडिया प्रभारी सभापति यादव ने बताया कि कल अभियान आगरा रोड पंचनगरी पोखर की सफाई के िलए अभियन चलेगा। सहायक नगर आयुक्त ऋषिकेश सिंह, सहायक अभियंता जल भास्करमणि पाण्डे, एसपी तिवारी, लेखाधिकारी एसके पांडे, अखिलेश तिवारी, हजारीलाल, एहसन रब, धर्मवीर सिंह, स्वच्छता निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।