फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: पश्चिम बंगाल राज्यपाल सीवी आनंद बोस पहुंचे यूनिवर्सिटी, वीसी को वंदे भारत अवार्ड देने का किया ऐलान

Sat, 14 Feb 2026 01:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ सी वी आनंद बोस एएमयू पहुंचे। यहां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होने वह आए हैं। उन्होंने कुलपति प्रोफेसर नईमा खातून को वंदे भारत अवार्ड देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी. वी. आनंद बोस ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि भारत का ज्ञान दुनिया से बेहतर ज्ञान है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा और शिक्षा पद्धति पर विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन


राज्यपाल डॉ. बोस ने कहा कि भारत का ज्ञान विश्व के ज्ञान से व्यापक और समृद्ध है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भारत की शिक्षा पद्धति को भारतीय परिप्रेक्ष्य में पुनर्स्थापित करने की आवश्यकता है। हमारी सभ्यता अत्यंत प्राचीन और गौरवशाली रही है, जिसे नई पीढ़ी तक प्रभावी रूप से पहुंचाना समय की मांग है। उन्होंने सम्मेलन के विषय की सराहना करते हुए कहा कि एएमयू द्वारा चुना गया विषय अत्यंत प्रासंगिक और सार्थक है। इस प्रकार के सेमिनार के माध्यम से गहन मंथन होगा और सारगर्भित विचार सामने आएंगे, जो आगे चलकर पुस्तक के रूप में प्रकाशित किए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों और शोधार्थियों को व्यापक लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. बोस ने कहा कि अब समय आ गया है कि भारतीय शिक्षा और ज्ञान परंपरा को वैश्विक मंच पर सशक्त रूप से प्रस्तुत किया जाए। ऐसे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन न केवल अकादमिक विमर्श को नई दिशा देते हैं, बल्कि राष्ट्र की बौद्धिक विरासत को भी मजबूती प्रदान करते हैं। राज्यपाल ने कुलपति प्रोफेसर नईमा खातून को वंदे भारत अवार्ड देने का ऐलान किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें