फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: चंडीगढ़ से सस्ती शराब लाकर बेच रहे थे, सात गिरफ्तार

Mon, 28 Aug 2023 01:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शराब का जखीरा होने की सूचना मिली थी। चंडीगढ़ से सस्ती शराब खरीद कर यहां पर दूसरी बोतलों में उसे भरकर तैयार किया जा रहा था। जिसे बाद में कासगंज और अलीगढ़ में बेचा जाता था। मकान मालिक सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से एक ब्रेजा कार, 22 कार्टून व्हिस्की, पांच पेटी ट्रेटा पैक, एक पिस्टल व 12 बोर के पांच कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में थाने पर बैठे आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकराबाद थाना क्षेत्र में गांव जसरथपुर के निकट शनिवार की देर रात एसटीएफ की टीम ने थाना पुलिस की मदद से एक मकान में अवैध रूप से शराब का कारोबार करने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास बड़ी मात्रा में शराब भी बरामद हुई है। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


गौर हो कि वर्ष 2021 में जिले में चर्चित जहरीली शराब कांड हुआ था, जिसमें 108 लोग मारे गए थे। उस प्रकरण में अकराबाद में ही नकली शराब बनाने की सबसे बड़ी फैक्टरी पकड़ी गई थी। पुलिस के मुताबिक उच्च अधिकारियों के द्वारा वाछिंत अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ टीम प्रभारी उपनिरीक्षक धूम सिंह व थाना पुलिस शनिवार की देर रात गांव जसरथपुर निवासी मलखान सिंह पुत्र राम सिंह के मकान में पहुंची।

यहां शराब का जखीरा होने की सूचना मिली थी। चंडीगढ़ से सस्ती शराब खरीद कर यहां पर दूसरी बोतलों में उसे भरकर तैयार किया जा रहा था। जिसे बाद में कासगंज और अलीगढ़ में बेचा जाता था। मकान मालिक सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से एक ब्रेजा कार, 22 कार्टून व्हिस्की, पांच पेटी ट्रेटा पैक, एक पिस्टल व 12 बोर के पांच कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में छोटू उर्फ दिलीप पुत्र राकेश निवासी गोदाई थाना नारखी जिला फिरोजाबाद, राहुल यादव पुत्र प्रेम सिंह, मुकेश यादव पुत्र जवाहर सिंह, रोहित पुत्र जयप्रकाश निवासीगण नगला देवी थाना महुआ खेड़ा, मलखान सिंह पुत्र राम सिंह निवासी जसरथपुर, दीपक कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी रोहिना सिंहपुर, नीरू उर्फ टाइगर उर्फ नीर प्रकाश उर्फ नीरू प्रकाश पुत्र वीरेंद्र पाल सिंह निवासी नगरिया पट्टी चाहरम थाना अकराबाद है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसटीएफ के हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह, प्रदीप, विवेक, ब्रजराज व पुष्पेंद्र समेत अकराबाद थाना पुलिस शामिल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें