फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवादियों से मुठभेड़ में खैर का जवान शहीद

Thu, 16 Jun 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र के गांव बलीपुर का आर्मी में तैनात 25 वर्षीय जवान श्रीनगर में आतंकवादियों से हुई मुुठभेड़ में शहीद हो गया है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है, वहीं गांव में भी मातम का माहौल है। शव के गुरुवार को सुबह गांव पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

गांव बलीपुर निवासी जगदीश सिंह का बड़ा बेटा विपिन कुमार वर्ष 2004 में आगरा से आर्मी जाट रेजीमेंट में भर्ती हुआ था। वर्तमान में वह श्रीनगर में तैनात था। मंगलवार को श्रीनगर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में वह शहीद हो गया।
सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शहीद की पत्नी, बच्चे और अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। शहीद के पिता जगदीश सिंह ने बताया कि विपिन 28 मई को 15 दिनका अवकाश लेकर गांव आया  था। वह चार दिन पहले 11  जून को ही वापस गया था। उसे बुधवार की सुबह बेटे के श्रीनगर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद होने की सूचना मिली तो उनके होश  उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ खैर ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा विपिन के शहीद होने की सूचना दी गई है। सही जानकारी सेना से सूचना के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें