फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगमकर्मी की दिव्यांग बेटी को बंधक बनाकर लूटा

Thu, 16 Jun 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लूट - फोटो : महीपाल ‌सिंह
विज्ञापन
महानगर के त्रिमूर्ति नगर में बुधवार का दिनदहाड़ेे नगर निगम कर्मी की दिव्यांग बेटी को बंधक बनाकर बदमाश घर से लाखों का माल लूट ले गए। घर लौटने पर नगर निगमकर्मी की पत्घभनी ने सामान फैला और बेटी को कमरे में बंद देख शोर मचाया और पुलिस को खबर दी।  मौका मुआयना कर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

बन्नादेवी के त्रिमूर्ति नगर निवासी सुरेश चन्द्र शर्मा नगर निगम के लेखा विभाग में तैनात हैं। रोजाना की तरह बुधवार की सुबह करीब दस बजे वह ड्यूटी पर चले गए। पत्नी मीना शर्मा पड़ोसी के घर पर थीं। बेटा आकाश मोहल्ले में ही दुकान पर गया था।
बोलने में भी अक्षम दिव्यांग बेटी रुची घर पर अकेली थी। तभी नकाबपोश दो बदमाश घर पहुंच गए। बदमाशों ने रुची के दुपट्टे से हाथ पैर बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया। एकाएक घर को खंगाल डाला। बदमाश कमरे में रखी अलमारी से करीब पांच हजार की नगदी और तीन लाख रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद आकाश घर पर पहुंचा तो रुची के हाथ पैर बंधे और घर का सामान फैला देख दंग रह गया।
विज्ञापन

शोर मचाने पर आस पास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। दिन दहाड़े घर में घुसकर हुई लूट की वारदात से लोग दंग रह गए। खबर मिलते ही बन्नादेवी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई है।
करीबी पर अंदेशा
बदमाशो के तरीके को देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि वारदात में कोई करीबी ही शामिल है। करीब आधा घंटे तक बदमाशों ने घर को खंगाला। बदमाशों को खबर थी कि इस समय घर पर कोई भी सदस्य नहीं हैं। इसे लेकर एसओ बन्नादेवी संजय दुबे कहते हैं कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें