फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘घर वापसी’ की तैयारी में खैर नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष

Mon, 11 Dec 2017 01:32 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
संजीव अग्रवाल बिंटू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पालिका खैर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजीव अग्रवाल बिंटू घर वापसी यानी पुन: भाजपा में आने की तैयारी में हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं भाजपा नेताओं के संपर्क में बिंटू है। उनका कहना है कि वह जन्म से भाजपाई हैं। पार्टी सम्मान के साथ बुलाती है, तो जरूर जाएंगे। 
विज्ञापन


बिंटू का परिवार वैचारिक रूप से भाजपा से जुड़ा हुआ है। उनके बड़े भाई विजय शिवा भाजपा से दो बार पालिका सदस्य के अतिरिक्त मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। उनका जुड़ाव आरएसएस से भी है। नगर पालिका खैर से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए बिंटू ने भाजपा से टिकट मांगा था।

टिकट की घोषणा होती, उससे पहले ही उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर दिया। बिंटू को आभास हो गया था कि टिकट की दावेदारी में वह पिछड़ गए हैं और टिकट अन्नू आजाद को दिया जा रहा है। बिंटू निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े और जीतकर भाजपा को करारा झटका दिया। चुनाव परिणाम आने के बाद ही आरएसएस एवं भाजपा के स्थानीय नेता उन्हें पार्टी से जोड़ने के लिए प्रयासरत हैं। चर्चा है कि आरएसएस व भाजपा नेताओं के अतिरिक्त सांसद सतीश गौतम भी इस संबंध में बिंटू से बात कर चुके हैं। हालांकि सांसद इससे अभी इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसा कुछ हुआ, तो सूचित कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


उधर, बिंटू का कहना है कि 12 दिसंबर को निर्दलीय के रूप में शपथ लेंगे। आरएसएस एवं भाजपा के स्थानीय नेता पहले से ही उनके संपर्क में हैं और कोशिश कर रहे हैं कि वह भाजपा में आ जाएं। सांसद ने भी इशारा किया है। बिंटू का कहना है कि वह जन्म से भाजपा के हैं। भाजपा में जाने का उनका भी मन है। यदि सम्मान के साथ बुलाया गया, तो वह इंकार नहीं करेंगे। वहीं, संजीव अग्रवाल व सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह भव्य बनाने की तैयारी है। रामलीला मैदान में 12 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में खैर एसडीएम, सीओ, पूर्व चेयरमैन, नवनिर्वाचित चेयरमैन व सभासद के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता भी भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें