सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के सदस्य पूरनमल प्रजापति ने एक प्रेस रिलीज में कहा है कि उन्होंने मुलायम सिंह के अलीगढ़ आगमन पर फूल मालाओं से लाद कर उनका स्वागत किया। रिलीज में यह भी कहा गया कि उनकी मौजूदगी में जिंदाबाद के नारे भी लगाए। जिस वक्त यह सब हुआ उस समय जिनकी मौजूदगी का दावा रिलीज में किया गया है।
ऐसे लोगों में पिछड़ावर्ग के अध्यक्ष सूरजपाल राना, महानगर अध्यक्ष विजय प्रजापति, कौशल किशोर प्रजापति, श्यामवीर यादव, राधेश्याम प्रजापति, दीपक प्रजापति, संजय प्रजापति, राजेश प्रजापति आदि शामिल हैं। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के पूर्व वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष और पूर्व जिला महामंत्री अवतार सिंह अरोरा (एडवोकेट) ने भी एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का अलीगढ़-हाथरस सीमा पर डीपीएस सीनियर विंग में स्वागत करने की बात कही है।
रिलीज में यह भी कहा गया है कि अलीगढ़ से संबंधित जनसमस्याओं के लिए मुलायम सिंह को ज्ञापन दिया गया। रिलीज के मुताबिक मुलायम सिंह का स्वागत करने वालों में चौ. रामवती सिंह, चौ. धर्मेंद्र सिंह, सुरेंद्र दीक्षित, दिनेश शर्मा, अरशद खां, अब्दुल जब्बार, मुवाहिद रजा, पूर्वा चौधरी, विजयपाल सिंह यादव आदि थे।