फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बरात की बस अनियंत्रित होकर रजबहा में पलटी, तीन हुए घायल, बरातियों को आई मामूली चोट

Sun, 22 Feb 2026 04:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पुलिया पर किसी भी प्रकार की रेलिंग नहीं थी। बरात की बस पुलिया से रजबहा में पलट गई। बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई। पलटी हुई बस में से बरातियों को मुश्किल से बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन
रजबहा में पलटी बरात की बस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरातियों से भरी एक बस 22 फरवरी तड़के बिना रेलिंग के पुलिया से बेकाबू होकर रजबाह में पलट गई। रजबाह में पानी कम होने की वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया। तीन बराती घायल हुए हैं, बाकी बरातियों को मामूली चोटें आई हैं। बस में फंसे लोगों को ग्रामीणों और दुल्हन पक्ष के लोगों ने बस से निकाला। बरात संभल के थाना बहजोई क्षेत्र के गांव बहरौली ताहरपुर से आई थी।

विज्ञापन


हादसा थाना पालीमुकीमपुर के हरनौट भोजपुर के पास हरदोई राजबहा की पुलिया पर तड़के करीब 3:00 बजे हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि जनपद संभल के थाना बहजोई के गांव बहरौली ताहरपुर के अशोक यादव के बेटे शीलू की शादी बिजौली के गांव दत्तचौली खुर्द के जवाहर सिंह की बेटी रूबी के साथ तय हुई थी, जिसके लिए गांव में बरात शनिवार की रात करीब 9:00 बजे आई। रात करीब तीन बजे बरात चढ़त की तैयारी हो रही थी, इस दौरान करीब 60 बराती दावत खाने के बाद संभल जाने के लिए बस से रवाना हो गए। बस में सवार राम खिलाड़ी ने बताया कि बस गांव दत्ताचौली खुर्द से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर गांव हरनौट भोजपुर के पास हरदोई राजबहा की पुलिया पर पहुंची, जहां बस रेलिंग नहीं होने से बेकाबू होकर रजबहा में उल्टी पलट गई। 

बरात की बस के साथ हादसा होने का मामला संज्ञान में नहीं आया है, घटना के बारे में जानकारी की जाएगी।-संजीव तोमर सीओ बरला

विज्ञापन
Trending Videos

पांच फीट गहरे रजबाहे में गिरी बस
बस के पुलिया से करीब पांच फीट नीचे गहरे में गिरने से बरातियों में चीख-पुकार मच गई, लेकिन अंदर फंसे लोग बाहर नहीं निकल पा रहे थे। बस में से एक बराती ने घरातियों को मोबाइल पर फोन से हादसे की जानकारी दी तो घरातियों के साथ गांव के लोग मौके पर पहुंचने के साथ आसपास के गांव के लोग पहुंच गए।  

खिड़िकियों से खींच कर निकाले बराती
बरातियों को बस की खिड़कियों से खींचकर बाहर निकाला। हादसे में तीन बराती रामवीर, तिलक सिंह और रामखिलाड़ी घायल हुए हैं, जबकि अन्य बरातियों के मामूली चोट आई हैं। वर या वधू पक्ष द्वारा हादसे की जानकारी थाना पुलिस को नहीं दी गई। 

महिला और बच्चे नहीं थे बस में
बरात में शामिल लोगों ने बताया कि बस में सभी पुरुष सवार थे, महिला और बच्चे बस में नहीं थे, साथ ही हादसे के दौरान रजबहा में पानी बेहद कम था, यदि जरा भी पानी ज्यादा होता और बस की रफ्तार तेज होती तो हादसा बड़ा हो सकता था। हादसे में घायल तीन बरातियों का प्राथमिक उपचार कराया गया है, जबकि अन्य बरातियों को बरात पक्ष की ओर से आए तीन लोडर वाहनों से संभल रवाना कर दिया गया।  
विज्ञापन

बरातियों के संभल जाने के बाद हुई फेरों की रस्म
ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के कारण विवाह की सभी रस्में जहां की तहां रुक गई थी, हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आने पर बराती और घराती पक्ष के लोगों ने राहत की सांस ली और बाद में विवाह की रस्म पूरी कराने के बाद सुबह छह बजे दुल्हन को विदा कर दिया।

रेलिंग नहीं लगने से पहले भी हो चुके हैं हादसे 
ग्रामीणों का कहना है हरदोई राजबहा की पुलिया की पुलियां संकरी है और रेलिंग भी टूट चुकी है, इस वजह से वाहन चालकों को सावधानी से निकलना पड़ता है, बरात की बस भी यदि तेज रफ्तार में होती तो बड़ा हादसा हो सकता था. ग्रामीणों का आरोप है कि इससे पहले भी यहां हादसे हो चुके हैं लेकिन सिंचाई विभाग ने पुलिया पर रेलिंग नहीं लगवाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें