फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा पहुंचा पांच, धुंध में खो गई सूरज की आंच

Sat, 23 Jan 2016 03:12 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को हड्डियां तक कंपा देने वाली ठंड ने लोगों को रजाइयों में छिपने को मजबूर कर दिया। सुबह से देर रात तक शीतलहर का कहर बरपता रहा। बाइक पर चलने वालों को रुक-रुक कर हाथ गरम करने पड़े। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक लुढ़कने और अधिकतम तापमान 17 से आगे नहीं बढ़ने से ठंड का भीषण प्रकोप है।
विज्ञापन

शीतलहर ने भी लोगों को गलन और ठिठुरन का अहसास कराया। स्कूलों में छुट्टियों से छोटे बच्चों को राहत मिली लेकिन बाजारों से कारखानों तक कामगारों को जबरदस्त टेंशन हुई। एक्यू वेदर वेबसाइट के अनुसार मौसम के पूर्वानुमान की मानें तो 26 जनवरी तक ऐसी ही जबरदस्त सर्दी रहेगी। जिससे आम जनजीवन प्रभावित रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें