फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हल्की बूंदाबादी से मौसम हुआ सुहाना, अगले चार दिन बारिश आने की संभावना

Sat, 29 Apr 2023 10:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को सुबह तेज हवाएं चलने लगीं, जिसने मौसम के तल्ख तेवर नर्म कर दिए। हल्की बूंदाबांदी ने मौसम और सुहाना कर दिया। 
विज्ञापन
दोपहर में भी शाम जैसा सुहाना मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिले में शनिवार को हल्की बूंदाबादी से मौसम सुहाना हो गया। सुबह तेज हवाएं चलीं। जिसके बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। पूरे दिन बादल छाए रहे। शाम को फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिससे मौसम में ठंडा हो गया। 

विज्ञापन

शाम को लोगों ने अपने परिवार के साथ सैर सपाटा कर मौसम का आनंद लिया। मौसम विभाग की मानें तो अगले चार दिन तीन मई तक मौसम ऐसा ही रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना भी जताई जा रही है।

शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को सुबह तेज हवाएं चलने लगीं, जिसने मौसम के तल्ख तेवर नर्म कर दिए। हल्की बूंदाबांदी ने मौसम और सुहाना कर दिया। 
विज्ञापन

पूरे दिन बादल छाए रहे। शाम पांच बजे के बाद फिर से बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिससे मौसम में ठंडक का एहसास होने लगा। मौसम का फायदा उठाने के लिए शाम को लोग अपने परिवार के साथ घूमने निकले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें