फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छर्रा को तहसील बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजेंगे : सांसद अनूप प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस के भाजपा सांसद अनूप प्रधान ने कहा है कि छर्रा को तहसील बनाने का प्रस्ताव जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। शासन से इसकी मंजूरी कराने का प्रयास होगा। सांसद मंगलवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति छर्रा में यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को सम्मानित कर पुरस्कार दे रहे थे। सांसद ने कहा कि शिक्षा ही जीवन को दिशा देती है।
विज्ञापन




भाजपा सांसद ने मंडी समिति की कमियों को दुरुस्त करने के लिए मंडी सचिव से कहा। कहा कि सप्ताह में एक दिन कस्बा छर्रा में सार्वजनिक स्थल पर किसानों, व्यापारियों एवं नगरवासियों की समस्याओं के लिए जनता दरबार किया जाएगा।




इसके बाद मंडी समिति से लेकर अतरौली रोड तक भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम के सम्मान में तिरंगा रैली निकाली गई। कार्यक्रम में मुकेश गुप्ता गल्ला व्यापारी मंडी अध्यक्ष, विजय सिंह, विपिन गुप्ता, नितिन गुप्ता, अखंड प्रताप सिंह, मुकेश गुप्ता, अरविंद उपाध्याय, श्याम शर्मा, गजेंद्र पाल सिंह मौजूद रहे। व्यापारियों ने सांसद का स्वागत भी किया।
विज्ञापन





सांसद के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा ठा. गोपाल सिंह ने ग्रामसभा बरौली के प्रधान मनोज राजपूत के दादा के निधन पर गांव पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें