फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, शव पंखे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भैंया में मंगलवार दोपहर एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। शव पंखे पर चुनरी के सहारे लटका हुआ था। मृतका के पिता ने थाने में ससुराल पक्ष के विरुद्ध हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन



हाथरस के थाना हाथरस जंक्शन के कस्बा मेडू निवासी राजेंद्र कुमार की पुत्री मधुबाला (24) की गांव भैंया निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू के साथ करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी। महिला के ससुरालीजनों ने बताया मधुबाला चार बहनों व एक भाई के बीच तीसरे नंबर की थी, उस पर अभी कोई बच्चा नहीं था, पति मजदूरी करता है। मधुबाला कुछ महीनो से मायके में रह रही थी। सोमवार को ही उसे मायका से बुलाकर लाए थे।



मंगलवार दोपहर मधुबाला अपने कमरे में चली गई। थोड़ी देर बाद उसका शव पंखे पर चुनरी के सहारे लटका हुआ मिला। दरवाजा तोड़कर उसे सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक की टीम को गांव बुलाकर साक्ष्य भी एकत्रित कराए। देर शाम थाना पहुंचे पिता राजेंद्र ने बताया कि उसे सोमवार को ससुराल के लिए राजी खुशी विदा किया था।
विज्ञापन




मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे जेठ ने फोन पर बताया कि मधुबाला की तबीयत खराब है, सीएचसी आकर देखा तो मधुबाला मृत पडी थी। आरोप लगाया कि ससुराल के लोगों ने दहेज के लिए उसकी फांसी लगाकर हत्या कर दी है। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मायका पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, वहीं शव को कब्जे में लेकर पंचयातनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें