ग्राम सुमेरा में सड़क पर घरों से निकला गंदा पानी भरा हुआ है। राहगीरों और ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चारों तरफ गन्दगी दिखाई दे रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर की नालियां अवरुद्ध हो गई हैं।
ग्रामीण रूप सिंह का कहना है कि इसकी शिकायत गांव वासियों ने कई बार ग्राम प्रधान और एडीओ पंचायत जवां से भी की है, लेकिन अभी तक समस्या का कोई भी समाधान नहीं हो सका है। गांव में नालियां चोक पड़ी हुई हैं और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। लोग बीमारी के शिकार भी हो रहे हैं।
इसको लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीण चोब सिंह मंत्री, चन्द्रपाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, अंगद सिंह, राजवीर सिंह आदि ने रोष व्यक्त किया है। वहीं, ग्राम प्रधान शंकरपाल का कहना है कि जल्द ही चोक नालियों की सफाई करा दी जाएगी, जिससे सड़क पर जलभराव नहीं होगा।