फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद महानगर में सड़कों पर जलभराव

विज्ञापन
गुरुद्वारा रोड पर जलभराव। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
बारिश के बाद महानगर की सड़कों पर जलभराव हो गया। कई इलाकों में लोगों को परेशानी हुई। नोडल अधिकारी की शहर में मौजूदगी के कारण नगर निगम की टीम भी जलनिकासी में जुटी रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बारिश के बाद शहर के रामघाट रोड, मैरिस रोड, समद रोड, रेलवे रोड, केला रोड और गुरुद्वारा रोड सहित शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी काफी मुस्तैद दिखे। माना जा रहा है कि नोडल अधिकारी नितिन रमेश गोकर्ण की मौजूदगी के कारण अधिकारी एवं कर्मचारी ज्यादा सक्रिय रहे।
नगर आयुक्त ने बिना विलंब किए अधिकारियों को फील्ड में रहकर जल निकासी की व्यवस्था करने का निर्देश दे दिए। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने गूलर रोड, शाहजमाल, सराय रहमान, छर्रा अड्डा, इगलास रोड, शक्तिनगर पोखर, एटा चुंगी आदि का भ्रमण किया और पंपिंग स्टेशन पूरी क्षमता से चलाने की हिदायत दी, ताकि जल्द से जल्द जलभराव दूर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें