मदर्स टच स्कूल की प्रधानाचार्य आरती मित्तल को वूमेन फेस ऑफ द ईयर अवार्ड से नवाजा गया।
वूमेन नोवेटर की ओर से आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में निर्णायकों ने आरती मित्तल को प्रोफेशनल कैटेगरी में इस अवार्ड के लिए चुना। कार्यक्रम आयोजक तृप्ति सिंघल व डॉ. सुभाष शर्मा रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री सोम प्रकाश, केंद्रीय राज्यमंत्री प्रताप चंद्र षड़ंगी, सांसद किरण खैर रहीं। मैन फॉर वूमेन थीम पर आरती मित्तल ने कहा कि मेरी सफलता और प्रोत्साहित करने में मेरे पति समर्थ मित्तल का उल्लेखनीय सहयोग है। मेरे पति का भी यही मानना है कि अगर पुरुष और स्त्री दोनों एक-दूसरे का सहयोग करें तो एक दूसरे की शक्ति बन सकते हैं।