फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामघाट रोडः पेट्रोल पंप के सामने सड़क बनी तालाब, कब होगा समाधान

विज्ञापन
रामघाट रोड पर जलभराव। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
रामघाट रोड पर पीएसी के पास पेट्रोल पंप के सामने जलभराव की समस्या दूर नहीं हो रही है। यहां पानी की निकासी बमुश्किल हो पा रही है। उस पर लगातार बारिश ने यहां पर गड्ढों के बीच तालाब बना दिया है, जिससे वाहन सवारों को जान जोखिम में डाल कर सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लगातार इस संबंध में अधिकारियों को अवगत कराने, विधायक सांसद से शिकायत होने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो रहा है। सभी के पास एक ही जवाब है शासन से बजट मिलने के बाद ही इस पर काम हो सकेगा। बीते दिनों बहुत पानी भरने के बाद पीडब्ल्यूडी ने यहां से अस्थायी छोटा नाला बनाया था, जिससे कुछ पानी निकलना शुरू हुआ, लेकिन गड्ढा बहुत बड़ा होने के कारण ज्यादा राहत नहीं मिली है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता एके शर्मा ने बताया कि वह इस समस्या के समाधान के लिए खुद मुख्यालय से संपर्क में हैं। जल्द ही इसके लिए बजट जारी होगा। इसके बाद काम शुरू होगा।
गौर हो कि लगभग तीन महीने से यहां पर गड्ढे बने हुए हैं। जिसको भरवाया नहीं गया, जिसके बाद से यहां पानी भरने की समस्या लगातार बड़ी हो रही है। महीनों से अधिकारी और जनप्रतिनिधि इसको लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा सके हैं।
विज्ञापन

रामघाट रोड पर पीएसी पेट्रोल पंप के पास जलभराव एवं गड्ढे होने से लोग बेहद परेशान हैं। इस संबंध में प्रमुख सचिव से बात हुई है। पीडब्लूडी के मुख्य अभियंता की ओर से एस्टीमेट बनाकर शासन के पास भेजा गया है। जरूरत पड़ी तो जिला पंचायत से भी सहयोग लिया जाएगा। नागरिकों को समस्या से जल्द से जल्द निजात दिलाएंगे।
ठा. दलवीर सिंह, विधायक बरौली विधान सभा क्षेत्र
रामघाट रोड पर पीएसी के पास समस्या के समाधान के लिए प्रस्ताव शासन के पास गया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को मैंने स्वयं पत्र लिखा है। उप मुख्यमंत्री से बात कर जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

-सतीश कुमार गौतम, सांसद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें