नगर पंचायत बरौली में महाराणा प्रताप की प्रतिमा के चारों तरफ भरा पानी। संवाद
- फोटो : samvad
नगर पंचायत बरौली के चौराहे पर स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा के आसपास हल्की बारिश में ही जलभराव हो जाता है। जलभराव और कीचड़ से राहगीरों को निकलने में परेशानी होती है।
स्थानीय लोगों ने प्रतिमा स्थल की नियमित सफाई, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ जलभराव से स्थायी निजात दिलाने की मांग की है। मामले में नगर पंचायत चेयरमैन मनोज सिंह ने बताया है कि संबंधित सड़क पीडब्ल्यूडी के अधीन है। कुछ लोग घरों का पानी सड़क पर छोड़ देते हैं, जिसके लिए नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सड़क सुधार का टेंडर हो चुका है और जल्द ही प्रतिमा के आसपास की सड़क दुरुस्त कर दी जाएगी।