नगर में बढ़ते यातायात दबाव और आए दिन लगने वाले लंबे जाम से निजात दिलाने के लिए रामघाट-कल्याण मार्ग स्थित अवंतीबाई चौराहा पर सीएचसी के मुख्य गेट से सिविल कोर्ट तक ओवरब्रिज निर्माण की मांग शुरू हो गई है। इस संबंध में सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर राजपूत ने एसडीएम को ज्ञापन दिया।
उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि यह मार्ग आगरा, मुरादाबाद, बरेली, संभल, देहरादून, मथुरा, मेरठ समेत कई प्रमुख शहरों को जोड़ता है। इस कारण यहां अत्यंत व्यस्तता रहती है। अवंतीबाई चौराहा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कृषि मंडी समिति, सिविल कोर्ट, कॉलेज, बाजार क्षेत्र और अन्य प्रमुख संस्थान इसी मार्ग पर होने के कारण दिन भर अत्यधिक यातायात दबाव बना रहता है। इससे आम नागरिक, मरीज, अधिवक्ता, वादकारी, छात्र और दूर-दराज के यात्रियों को भारी परेशानी होती है