रामघाट रोड स्थित पीएसी के निकट राम सनेही नगर और राज विहार कॉलोनी वार्ड नंबर-24 में पिछले एक सप्ताह से जलभराव की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
लोगों का कहना है कि नाला निर्माण के चलते गलियों के पानी की निकासी बंद हो गई है। सड़कों और गलियों में पानी भर गया है। लोगों ने बताया कि घरों के बाहर पानी जमा होने से घरों में सीलन आने लगी है। पार्षद से शिकायत भी की गई, लेकिन अब तक जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
- गली में एक सप्ताह से जलभराव की समस्या बनी हुई है। घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।
- विकास, निवासी राज विहार
- जलभराव के कारण बच्चे घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। पार्षद को सूचना देने के बावजूद अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। - सीमा वर्मा, निवासी राज विहार
- नाला निर्माण के चलते गली का पानी मुख्य नाले में नहीं जा पा रहा है, जिससे जलभराव की स्थिति बनी है। जल्द ही पंप लगाकर जलभराव खत्म किया जाएगा।
- बॉबी कुमार, पार्षद वार्ड नंबर-24
- नाला निर्माण कार्य के चलते समस्या हो सकती है। टीम को भेजकर जलनिकासी का प्रबंध किया जाएगा ।
- प्रेम प्रकाश मीणा नगर आयुक्त