फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराय हकीम में जलभराव व जलापूर्ति बाधित होने परेशानी

विज्ञापन
सराय हकीम में जलभराव - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कड़ाके की सर्दी में सराय हकीम में जलभराव और जलापूर्ति बाधित होने से लोग परेशान हैं। कारोबारी हाथ पर हाथ रखकर बैठे हैं। खुदाई के कारण गलियों से लोग चार पहिया वाहन नहीं निकाल पा रहे हैं।
विज्ञापन

सराय हकीम में सड़क पर जलभराव से लोग परेशान हैं। कड़ाके की सर्दी में तीन दिन से घर से निकलना मुश्किल हो गया है। जलापूर्ति में भी व्यवधान उत्पन्न हुआ है। स्थानीय कारोबारी रामचंद्र मोटवानी कहते हैं कि तीन दिन से बुरा हाल है। जलभराव के कारण ग्राहक नहीं आ रहे हैं। राह चलना मुश्किल हो गया है।
स्मार्ट सिटी का काम चल रहा है। पाइप लाइन कटने के कारण नलों से गंदा पानी आ रहा है। भाजपा नेता संजय गोयल कहते हैं कि सराय हकीम के लक्ष्मीपुर गली में स्थिति और दयनीय है। गलियों से चार पहिया वाहन नहीं निकल रहे हैं। नगर निगम के महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा का कहना है कि सीवर लाइन का काम चल रहा है। इस क्रम में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। जल निगम द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। जल्द ही जलभराव एवं जलापूर्ति की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें