शाहजमाल क्षेत्र के रोरावर मरघट रोड पर जलभराव।
- फोटो : CITY OFFICE
राहुल प्रियंका गांधी सेना के पदाधिकारियों ने मंगलवार को वार्ड नंबर 67 शाहजमाल क्षेत्र के मोहल्ला रोरावर, मरघट रोड में पहुंचकर लोगों की जन समस्याएं सुनीं।
इस दौरान उन्हें क्षेत्र में जलभराव और अन्य समस्याओं के संबंध में जनता ने अवगत कराया। संगठन के पदाधिकारियों ने इस दौरान लोगों से महामारी से बचाव के संबंध में उपाय किए जाने की भी अपील की। मौके पर पहुंचे राहुल प्रियंका गांधी सेना के जिला अध्यक्ष सैयद शहजाद हुसैन, राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद मुस्ताक, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद शमशेर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इरशाद सलीम ने संयुक्त रूप से कहा कि शाहजमाल रोरावर मरघट रोड पर जलभराव की बड़ी समस्या है। इससे क्षेत्रीय लोगों का जीना दुश्वार हो गया है।
पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा । इस अवसर पर सेना के मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद समीम अल्वी, नजमा बेगम, शबनम, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद नवेद, विक्की चौहान, मोहम्मद अलीम, अरविंद कश्यप, मोहम्मद नासिर, नदीम अल्वी, सारिक अली, जितेंद्र बघेल आदि मौजूद रहे।