फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से नहीं आ रहा पानी, महिलाएं बैठीं अनशन पर

विज्ञापन
पानी की समस्या को लेकर एडीए कॉलोनी विकास नगर में अनशन पर बैठी महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
सासनी गेट स्थित एडीए कॉलोनी विकास नगर में पानी की समस्या को लेकर रविवार को महिलाओं ने एडीए पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान गर्मी में महिलाएं अनशन पर बैठ गईं। लेकिन शाम तक भी नगर निगम का कोई अधिकारी वहां नहीं पहुंचा। महिलाओं का आरोप था कि स्थानीय पार्षद से लेकर कोई अधिकारी बात सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। तीन महीने से इलाके में गंदा पानी आ रहा है। तीन दिन से इलाके में पानी की आपूर्ति पूरी तरीके ठप है।
विज्ञापन

सासनी गेट स्थित विकास नगर कॉलोनी में पिछले तीन महीने से गंदे पानी की समस्या है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार अधिकारियों से लेकर पार्षद तक अपनी व्यथा सुनाई है। लेकिन अभी तक समस्या का निराकरण नहीं हुआ। रविवार को समाजसेवी गौरी पाठक के नेतृत्व में एडीए पार्क में बड़ी संख्या महिलाएं अनशन पर बैठ गईं। नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ खूब नारेबाजी की। भीषण गर्मी में महिलाएं शाम तक भूखी प्यासी बैठी रहीं। इस दौरान कई बार अधिकारियों से संपर्क भी साधा गया। लेकिन अधिकारी एक दूसरे पर बात टालते रहे। अधिकारियों की आस में महिलाओं ने स्वयं ही शाम को अनशन खत्म किया।
समाजसेवी गौरी पाठक ने बताया कि इलाके की जनता गंदे पानी की समस्या से त्रस्त है। करीब चार हजार लोग इस समस्या से प्रभावित हैं। इलाके में केवल चार हैंडपंप है, जिनमें तीन खराब हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड के पार्षद फोन नहीं उठाते हैं। उन्होंने आज तक इलाके का कभी भ्रमण नहीं किया। पिछले तीन दिन से पानी की सप्लाई नहीं हुई है, जिससे पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई है। अनशन पर बैठीं महिलाओं ने बताया कि जब तक पानी की समस्या सही नहीं हो जाती, वह इसी तरह रोजाना अनशन पर बैठेंगी। जरूरत पड़ने पर नगर निगम का घेराव भी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है शहर में पेयजल व्यवस्था
- 205.70 मिलियन लीटर प्रतिदिन पानी की जरूरत
- 120.22 मिलियन लीटर प्रतिदिन पानी मिल रहा है
- 135 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन पानी की है जरूरत
- 88.12 लीटर प्रतिव्यक्ति प्रतिदिन दे पा रहे हैं पानी
- 8266 पेयजल कनेक्शन 8.74 लाख की आबादी पर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें