फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सात दिन से सराय हकीम में पानी का संकट, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Sun, 18 Sep 2022 01:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मोहल्ला सराय हकीम में करीब 1000 से अधिक लोग नगर निगम से मिलने वाली पेयजल आपूर्ति के सहारे हैं। इस इलाके में काफी समय से सीवर लाइन डालने के लिए खुदाई चल रही है। इसी काम के दौरान सात दिन पहले पेयजल आपूर्ति करने वाली मुख्य लाइन टूट गई और आपूर्ति बंद हो गई।
विज्ञापन
पानी की समस्या से परेशान लोग सराय हकीम में जाम लगाकर हंगामा करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुराने शहर का सराय हकीम इलाका पिछले सात दिनों से बूंद-बूंद पानी को तरस रहा है। सीवर लाइन खोदे जाने के कारण इलाके की पेयजल आपूर्ति वाली लाइन टूट गई है। इससे आपूर्ति बंद है। इस पर लोगों का धैर्य शनिवार सुबह टूट गया और सराय हकीम मुख्य बाजार में जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन


सुबह जाम व हंगामे की सूचना पर पहले पुलिस पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। मगर बात नहीं बनी। बाद में नगर निगम टीम पहुंची। उनके समझाने और टूटी लाइन की मरम्मत शुरू कराने के आश्वासन पर हंगामा शांत किया। देर शाम तक मरम्मत का काम जारी था।

पुराने शहर के मोहल्ला सराय हकीम में करीब 1000 से अधिक लोग नगर निगम से मिलने वाली पेयजल आपूर्ति के सहारे हैं। इस इलाके में काफी समय से सीवर लाइन डालने के लिए खुदाई चल रही है। इसी काम के दौरान सात दिन पहले पेयजल आपूर्ति करने वाली मुख्य लाइन टूट गई और आपूर्ति बंद हो गई।
विज्ञापन


कई दिन के प्रयास के बाद जब आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो सुबह इलाके की महिलाओं का गुस्सा फट पड़ा। सुबह महिलाएं बाजार में आ गईं और जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान नगर निगम, नगर आयुक्त व मेयर विरोधी नारेबाजी की गई। हालांकि करीब आधा घंटे बाद पुलिस ने पहुंचकर समझाया और बाद में नगर निगम टीम पहुंची। तब जाकर समझाकर उन्हें जाम से हटाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें