अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में अमुटा चुनाव को रद्द किए जाने के विरोध में शनिवार को भाजपाइयों ने बारहद्वारी चौराहे पर कुलपति का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपा महानगर मंत्री संजू बजाज ने कहा कि ये कुलपति प्रो. तारिक मंसूर की महिला व संविधान विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। एक हिंदू महिला के निर्वाचित होने पर चुनाव रद्द कर दिया गया।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में अमुटा चुनाव को रद्द किए जाने के विरोध में शनिवार को भाजपाइयों ने बारहद्वारी चौराहे पर कुलपति का पुतला फूंका। इस दौरान कुलपति के विरोध में नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
इस दौरान भाजपा महानगर मंत्री संजू बजाज ने कहा कि ये कुलपति प्रो. तारिक मंसूर की महिला व संविधान विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। एक हिंदू महिला के निर्वाचित होने पर चुनाव रद्द कर दिया गया। एक तरफ देश में राष्ट्रपति महिला हैं। वहीं, एएमयू में महिला विरोधी कदम उठाया जा रहा है।
इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। विरोध जारी रहेगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, एससी मोर्चा महामंत्री राकेश सहाय, इमरान सैफी, कन्हैया माहौर, सुभाष सुभानु, रामगोपाल, नीरज माहौर, शगुन वार्ष्णेय, अरुण, करण माहौर, चेतन चक, लाले मामा, बंटी कुमार, विट्टन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।