फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोतीनगर कॉलोनी में आठ दिन से जल संकट, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरा नगला मसानी के मोती नगर कॉलोनी में भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। पाइप लाइन से आपूर्ति आठ दिन से बाधित है। एक हैंडपंप पर सैकड़ों परिवार निर्भर हैं। बार-बार आग्रह के बावजूद नगर निगम की ओर से टैंकर नहीं भेजा जा रहा है। अधिकारियों ने भी फोन उठाने बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन

अमृत योजना के अंतर्गत पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है। कई जगह पाइप लाइन खुली छोड़ दी गई है। इससे आपूर्ति बाधित है। भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं। स्थानीय निवासी विजेंद्र यादव ने बताया कि क्षेत्र के प्रभारी विष्णु से कई बार फोन कर टैंकर भेजवाने का आग्रह किया। अधिकारियों ने टैंकर तक नहीं भेजे। अब फोन नहीं उठा रहे हैं। मात्र एक हैंडपंप चल रहा है, जिसके ऊपर दर्जनों परिवार निर्भर है। पानी के लिए लंबी लाइन लग रही है। महिला, बुजुर्ग एवं दिव्यांगों की परेशानी बढ़ गई है।
गली पर्वत राज में भी दिक्कत
अली पर्वत राज कल्याणपुरी मठिया में भी पानी की दिक्कत कई साल से है। बार-बार अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। राकेश सोनी का कहना है कि सीएम पोर्टल पर भी शिकायत की गई लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

रामनगर में नाले की तलीझाड़ सफाई की मांग
अलीगढ़। अधिवक्ता योगेश सारस्वत ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर वार्ड नंबर 43 स्थित रामनगर मोहल्ले में नाली की तली झाड़ सफाई कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह पहले शिकायत की गई थी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि बारिश होने पर लोगों के घरों में जलभराव हो जाता है। नाले गंदगी से भरे हुए हैं। बहुत दिनों से सफाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें