फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी में कार्रवाई न होने पर एसएसपी ऑफिस में पीड़िता ने खाया विषाक्त पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब 15 दिन पहले हुई छेड़खानी के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से आहत पीड़ित युवती ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे वहां पर मौजूद स्टाफ में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि इस प्रकरण की जांच सीओ अतरौली को सौंपी है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अतरौली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने 15 दिन पहले क्षेत्र के कुछ युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें कहा गया था कि आरोपी उसके साथ छेड़खानी करते हैं। आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद आरोपी पीड़िता को और परेशान करने लगे। पिछले दिनों पीड़ित युवती अपने गांव के कई लोगों के साथ एसएसपी कार्यालय पर आई थी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। सोमवार को युवती फिर से एसएसपी कार्यालय पहुंची और इलाका पुलिस के रुख से उदासीन होने की बात कहते हुए विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में युवती बेहोश होने लगी तो कार्यालय पर मौजूद स्टाफ में हड़कंप मच गया। तुरंत युवती को जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां पर उसे उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया है।
आरोपी पक्ष से महिला समेत दो को जेल भेज चुकी है पुलिस
इस मामले में पुलिस का कुछ और ही कहना है। पुलिस के मुताबिक, पहले भी युवती ने गांव के कुछ लोगों पर बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पक्ष से महिला समेत दो लोगों को जेल भेज दिया। अब उसी परिवार के दो युवकों और एक रिश्तेदार पर युवती ने आरोप लगाए हैं। इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है। प्रकरण की जांच के लिए सीओ अतरौली को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें