फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे बुझे प्यास: लाखों के वाटर एटीएम पड़े हैं खराब, अलीगढ़ नगर निगम नहीं करा रहा सही

Sat, 05 Apr 2025 03:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में दुबे का पड़ाव, नगर निगम के जवाहर भवन, अतरौली अड्डा के वाटर एटीएम खराब हैं। यहां एक बूंद भी पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
रामलीला मैदान में नगर निगम द्वारा लगाई गई वाटर एटीएम मशीन बंद पड़ी हुई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ नगर निगम द्वारा लगाए गए लाखों रुपये के वाटर एटीएम खराब हो गए हैं। शहर में लगे 4,369 हैंडपंपों में 3,058 खराब हैं। नगर निगम ने आठ सार्वजनिक स्थानों पर वाटर एटीएम लगाए थे। एक वाटर एटीएम की कीमत करीब 10 लाख रुपये थी। आठ वाटर एटीएम पर लगभग 80 लाख रुपये खर्च हुए थे। 

विज्ञापन


शुरुआती दौर में तो यहां राहगीरों व दुकानदारों को बेहतर पेयजल सुविधाएं मिली, लेकिन इनका रखरखाव सही ढंग से न होने पर तीन वाटर एटीएम खराब हो गए। दुबे का पड़ाव, नगर निगम के जवाहर भवन, अतरौली अड्डा के वाटर एटीएम खराब हैं। यहां एक बूंद भी पानी नहीं मिल रहा है।

दुबे का पड़ाव मंदिर के बाहर इंडिया मार्का हैंडपंप है। यह हैंडपंप कई महीनों से खराब है। पार्षद अंशु अग्रवाल से कई बार इसे ठीक कराने को कहा गया, मगर नहीं ठीक हो सका।-मोहित शर्मा।
शहर में लगे अधिकतर वाटर एटीएम खराब हैं। इनमें से एक बूंद भी पानी नहीं आ रहा है। इसलिए प्यास बुझाने के लिए जेब ढीली करनी पड़ती है।-गोविंद वर्मा।

विज्ञापन

मीनाक्षी पुल के नीचे हैंडपंप लगा है। बाजार होने के कारण यह हैंडपंप बहुत जरूरी है। बावजूद इसके नगर निगम इसे सही नहीं करा रहा है।-शिवा।
विज्ञापन

चिराग तले अंधेरे की कहावत नगर निगम पर सही बैठ रही है। जवाहर भवन में लगा वाटर एटीएम महीनों से खराब है। जिसे सही नहीं कराया जा रहा है।-धर्मेंद्र वार्ष्णेय।
शहर में आठ वाटर एटीएम हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही इन्हें सही कराया जा रहा है। इनके अलावा कई और स्थानों पर नगर निगम वाटर कूलर लगाएगा।-सुरेश चंद्र, प्रभारी महाप्रबंधक जलकल।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें