फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः वारियर क्रिकेट एकेडमी को सात विकेट से मिली जीत

विज्ञापन
महुआखेड़ा में वारियर क्रिकेट एकेडमी की विजेता टीम। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महुआ खेड़ा के मैदान पर खेले गए मैच में वारियर क्रिकेट एकेडमी ने एमके क्रिकेट एकेडमी को सात विकेट से हरा दिया। एमके एकेडमी ने 20 ओवर में छह विकेट पर 150 रन बनाए। प्रशांत ने 29 रन की पारी खेली। वारियर के गेंदबाज ध्रुव कौशिक ने तीन विकेट झटके। जवाब में उतरी वारियर एकेडमी की शुरुआत खराब रही।
विज्ञापन

मध्यक्रम के बल्लेबाज कप्तान ध्रुव ने 52 रन व मिलन ने नाबाद 53 रन बनाए। 17.4 ओवर में वारियर ने सात विकेट से मैच जीत लिया। प्लेयर ऑफ द मैच ध्रुव को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक कनिष्क चाहर चुने गए। इस अवसर पर वारियर के कोच मेघराज सिंह, रिंकू दीक्षित, गौरव राजपूत, त्रिवेंद्र सिंह, राहुल भाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें