फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत कार्यकर्ताओं ने पंचायत आयोजित की। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के ब्लॉक परिसर में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर पंचायत की। पंचायत की अध्यक्षता रविकरन सिंह ने की। समस्या दूर न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने सरकार की खाद वितरण नीति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि फार्मर रजिस्ट्री की बाध्यता लागू कर किसानों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि खाद वितरण की वर्तमान नीति तुरंत वापस ली जाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि खतौनियों में तमाम त्रुटियां होने के बावजूद उनका समय से समाधान नहीं किया जा रहा है। साथ ही पूर्व में हुई ओलावृष्टि का राहत मुआवजा भी अभी तक सभी किसानों को नहीं मिला है। भाकियू नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करने को मजबूर होगा। इस दौरान अध्यक्ष कैप्टन हरपाल सिंह, सचिव राकेश प्रधान, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार, देवेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, हरीराज सिंह, बाजीलाल गौतम, मास्टर किंगकांग सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें