फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज में रेजिडेंट डॉक्टर्स ने दी हड़ताल और भूख हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन
जेएन मेडिकल में मीटिंग करते आरडीए के पदाधिकारी । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज में रेजिडेंट डॉक्टरों के मुद्दों को उठाने के चलते आरडीए ने आशंका व्यक्त की है कि संगठन के निवर्तमान अध्यक्ष डॉक्टर हमजा मलिक को परीक्षा में फेल करने की योजना बनाई जा रही है। इसको लेकर आरडीए ने 48 घंटे का अल्टीमेटम विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया है। जिसमें पूरी तस्वीर साफ करने की मांग की गई है। मांग न माने जाने पर बिना किसी पूर्व सूचना के हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

आरडीए के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद काशिफ ने बताया कि फार्मोकोलॉजी डिपार्टमेंट में दो रेजिडेंट डॉक्टर की परीक्षा को लेकर 12 दिन से धरना चल रहा था। इस मुद्दे को हल किया गया तो विश्वविद्यालय प्रशासन ने आरडीए पर दबाव बनाने के लिए एक दूसरा मुद्दा तलाश करने की कवायद शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पूर्व अध्यक्ष डॉ. हमजा मालिक समय-समय पर रेजिडेंट डॉक्टर की समस्याओं के संबंध में आवाज उठाते रहे हैं। परीक्षा के मुद्दे पर भी उन्होंने प्रमुखता से डॉक्टर्स की बात कही। जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन उन पर दबाव बनाने के मकसद से उनके परीक्षा परिणाम को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है। इसकी जानकारी उनको अपने सूत्रों से लग चुकी है। उन्होंने कहा कि अगले 48 घंटों में विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग है कि वह तस्वीर को पूरी तरह साफ करें। अगर ऐसा नहीं हुआ तो रेजिडेंट डॉक्टर्स हड़ताल पर चले जाएंगे। साथ ही डॉ. हमजा मलिक भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें