रोड शो के दौरान राहुल-प्रियंका का काफिला एएमयू के सेंचुरी गेट के सामने से गुजरा। हालांकि इसे लेकर कुछ घंटे पहले काले झंडे दिखाने की चर्चा आई थी। मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ। छात्र नेता आरिफ त्यागी की अगुवाई में खड़ी छात्रों की भीड़ ने नारेबाजी कर स्वागत किया। आरिफ ने माइक से राहुल-प्रियंका को रोकने का इशारा किया। अनुरोध किया कि वे उनके परिवार की एक तस्वीर भेंट करना चाहते हैं। इस पर उन्होंने आरिफ को अपने पास बुलाकर तस्वीर ली और आरिफ से माहौल पर बात की। कहा कि सब कैसा चल रहा है। आप क्या करते हैं। इसके बाद फिर आगे चल पड़े।
राहुल जी हमें देश को बचाना है, हम साथ हैं
यात्रा के दौरान जमालपुर इलाके के ही शिक्षित नौजवान मो.आजम ने चिल्लाकर कहा कि राहुल जी आपसे बात करना चाहते हैं। इस पर राहुल ने उसे अपने पास बुलाया और पूछा क्या कहना है। आजम ने कहा कि हमें देश को मौजूदा हालात से बचाना है। हम आपके साथ हैं। राहुल ने आजम की पीठ ठोंकी और आगे बढ़ने का संदेश दिया।
डेढ़ घंटे का टाइम लाइन
- 9:30 बजे शहर की सीमा में प्रवेश
- 9:45 बजे जमालपुर पुल से रोड शो
- 10:46 बजे शमशाद तिराहा पर पहुंचे
- 5:30 मिनट का प्रियंका का संबोधन
- 18 मिनट का राहुल का है संबोधन
- 11:13 बजे रोड शो समाप्त, रवाना
ये मुद्दे विशेष तौर पर उछाले
- रोजगार पर सरकार किस तरह युवाओं को भ्रमित कर रही है।
- गन्ना किसानों को उनके मूल्य के प्रति किस तरह लड़ना पड़ रहा।
- जाति आंकड़ों के आधार पर लोगों के साथ हो रहे भेदभाव को बताया।
- गरीबों की जेब काटकर अमीरों के कर्जे किस तरह माफ हो रहे।
- भर्ती परीक्षा संबंधी पेपर लीक कराकर कैसे अरमान तोड़े जा रहे।
- अग्निपथ योजना लाकर शहीदों का दर्जा छीनना अन्याय समान है।
- जीएसटी नोटबंदी से छोटे व्यापारियों को कैसे प्रताड़ित किया है।
- महंगाई को लेकर आम आदमी किस तरह से परेशान किया है।