फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दो वर्ष से लूट में वांछित इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरला पुलिस ने सर्विलांस व स्वाट टीम के सहयोग से दो वर्ष से लूट में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में दबोचा है। शनिवार रात हुई मुठभेड़ में बदमाश पैर में गोली लगने से जख्मी हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सितंबर 2022 में अरनी मोड़ पर बरला क्षेत्र में पचास हजार रुपये की लूट की वारदात हुई थी। जिसमें गभाना के भरतरी का विवेक फरार चल रहा था। तमाम प्रयास के बाद भी जब पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई तो उस पर फरारी में चार्जशीट दायर कर दी। बाद में उसके खिलाफ अदालत से कुर्की आदि के आदेश हुए। कुर्की के बाद भी वह हाजिर नहीं हुआ तो अदालत के आदेश की अवमानना का मुकदमा भी बरला में दर्ज हुआ। इसी मामले में उस पर एसएसपी स्तर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस की स्वाट व सर्विलांस टीम लगातार अपराधियों की धरपकड़ कर रही है। इसी क्रम में रात मदापुर पुलिया के पास से उसके निकलने की सूचना मिली। इस सूचना पर स्वाट व सर्विलांस की मदद से एसओ बरला रंजीत कटारा ने टीम सहित बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। मगर उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में विवेक के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अंधेरे में भाग गया। आनन फानन विवेक को अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान उसके पास से तमंचा, कारतूस व खोखा आदि के अलावा एक बैग भी बरामद हुआ है। विवेक पर इससे पहले गभाना व सिविल लाइंस थाने में भी मुकदमे दर्ज हैं। एसपी देहात पलाश बंसल ने बताया कि बदमाश के साथी की तलाश में भी टीम लगी है। जल्द उसे भी पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें