फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीनदयाल अस्पताल में बनेगी वेटिंग लिस्ट, खाली होने पर मिलेगा बेड

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना के बढ़ते मरीजों और अस्पतालों में बेड की सीमित संख्या को लेकर जिला प्रशासन परेशान है। प्रशासन ने निर्णय लिया है कि अब दीनदयाल अस्पताल में वेटिंग लिस्ट तैयार की जाएगी। वहां जैसे ही बेड खाली होगा, मरीज को तत्काल सूचित कर भर्ती होने के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के कोरोना संक्रमित होने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए मंगलवार को कोरोना की समीक्षा बैठक वर्चुअल तरीके से की। प्रभारी डीएम अंकित खंडेलवाल ने आदेश दिए कि दीनदयाल अस्पताल में सीमित बेड होने के कारण चिकित्सालय में आने वाले संक्रमित मरीजों की वेटिंग लिस्ट बनाई जाए।
जैसे ही यहां पर बेड खाली हों, वेटिंग मरीजों को सूचित करते हुए उनको भर्ती किया जाए। सीएमएस दीनदयाल/सीएमएस मलखान सिंह जिला अस्पताल आवश्यकतानुसार डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती के लिए प्रशिक्षित अभ्यर्थियों के चयन की प्रक्रिया शुरू करें। दीनदयाल या जिला अस्पताल से यदि कोई अधिकारी/कर्मचारी/पैरामेडिकल स्टाफ अवकाश पर जाता है तो अवकाश स्वीकृति अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उसकी जगह कौन कार्य करेगा।
विज्ञापन

प्रभारी डीएम ने दीनदयाल अस्ताल के कोविड प्रभारी डा. बालकिशन को निर्देश दिए कि वह ठीक होने वाले मरीजों को डिस्चार्ज करें। लक्षण रहित मरीजों को होम आइसोलेट करें। सिर्फ जरूरतमंद मरीज को ही ऑक्सीजन दी जाए। जो मरीज वर्तमान में ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। अगर, उनकी स्थिति सामान्य है तो उस मरीज को साधारण बेड पर रखें। किसी भी मरीज को अनावश्यक रूप से ऑक्सीजन न दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें