फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल रोड ओवर ब्रिज का इंतजार चार महीने और... 

Tue, 18 Jul 2017 01:23 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
जेल रोड ओवर ब्रिज का इंतजार चार महीने और...  - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
बहुत प्रतीक्षित जेल रोड ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अपने निधार्रित वक्त से चार महीने लेट हो गया है। इस पुल का लोकार्पण 30 जून को होना था, लेकिन अब अक्तूबर तक इंतजार करना होगा। अगर अधिकारियों की योजना के अनुसार काम चला तो 20 अक्तूबर के बाद ही इसे चालू किया जा सकेगा। अन्यथा और विलंब भी हो सकता है। 
विज्ञापन


फिलहाल इस पुल पर रेलवे ने अपने हिस्सा का 80 फीसदी काम पूरा लिया है और राज्य सेतु निगम ने भी दोनों ओर से सड़क बनाने में पिलर और छत का काम पूरा कर लिया। पिलरों के बीच में जोड़ने का काम होना बाकी है।

इधर, बरसात में भरी जाने वाली मिट्टी के बैठने में भी वक्त लग रहा है, ताकि वह मिट्टी मजबूती से खाली जगहों पर भरी जा सके। इसी वजह से पुल का निर्माण कार्य लेट हो रहा है। दूसरी वजह रेल प्रशासन ने अभी 20 फीसदी काम अधूरा छोड़ दिया है। जिसे जुलाई के आखिरी में पूरा किया जाना है। रेलवे का काम होने के बाद राज्य सेतु निगम अपना काम करेगा। पिलरों को जोड़ने के बाद पुल का काम पूरा हो सकेगा। 
विज्ञापन


नई दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक पर रेलवे की ओर से कुछ काम रह गया है। ये काम जुलाई के आखिरी तक हो पाएगा। इसमें हैवी ड्यूटी मशीन लगाई जानी है इसलिए राज्य सेतु निगम का काम भी पिछड़ रहा है। रेलवे का काम पूरा होने के बाद ही सेतु निगम का काम शुरू होगा। सेतु निगम 15 अक्तूबर तक अपना काम पूरा करेगा। उम्मीद है कि 20 अक्तूबर तक काम हो जाएगा। 
विज्ञापन

आरके सिंह, परियोजना प्रबंधक राज्य सेतु निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें