फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchayat Election: मतदाता सूची पुनरीक्षण 14 अगस्त से 29 सितंबर तक, अधिकारी नियुक्त, यह है कार्यक्रम

Tue, 15 Jul 2025 05:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ डीएम संजीव रंजन ने वृहद पुनरीक्षण अभियान के लिए एडीएम प्रशासन को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित किया है। पांचों तहसील के एसडीएम सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और तहसीलदार अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी होंगे।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का वृहद पुनरीक्षण अभियान 14 अगस्त से 29 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इसके लिए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। यह कार्य पांच साल बाद पंचायत चुनाव को देखते हुए किया जा रहा है। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी संजीव रंजन ने इस अभियान के लिए एडीएम प्रशासन को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित किया है। पांचों तहसील के एसडीएम सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और तहसीलदार अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी होंगे। सभी खंड विकास अधिकारी को समन्वयक अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी को सहायक समन्वयक अधिकारी बनाया गया है।

कार्यक्रम

  • 22 सितंबर तक- मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, कटवाने, संशोधन कराने के लिए आनलाइन आवेदन
  • 23 सितंबर से 29 सितंबर तक- आवेदनों की जांच के लिए बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन कर आवेदन का निस्तारण करेंगे
  • 5 दिसंबर- अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन के दावे और आपत्तियां मांगी जाएंगी
  • 6 से 12 दिसंबर- अनंतिम मतदाता सूची पर दावे और आपत्ति स्वीकार किए जाएंगे
  • 13 से 19 दिसंबर- दावे और आपत्तियों का निस्तारण 
  • 15 जनवरी 2026- मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें