फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: क्रिकेट के गुर सीखेंगे 20 विद्यालयों के विद्यार्थी, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर तैयार करेंगे 20 प्रशिक्षक

Tue, 15 Jul 2025 03:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के  के पीएमश्री बालक पाठशाला-35, विकासखंड जवां के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय मंजूरगढ़ी, पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय रामगढ़ पंजीपुर, कंपोजिट विद्यालय नगौला आदि 20 स्कूलों के बच्चे क्रिकेट सीखेंगे।
विज्ञापन
क्रिकेट मैदान पर बल्लेबाजी करते खिलाड़ी - फोटो : कोच
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिले के 20 परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थी क्रिकेट के गुर सीखेंगे। विद्यार्थियों को क्रिकेट सिखाने के लिए 20 प्रशिक्षक तैयार किए जाएंगे, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेटर प्रशिक्षित करेंगे। इन विद्यालयों के विद्यार्थियों को क्रिकेट सिखाने, जीवन कौशल, कौशल विकास और बौद्धिक विकास के लिए द राइट पिच संस्था काम करेगी।

विज्ञापन


इसके लिए नगर क्षेत्र के पीएमश्री बालक पाठशाला-35, विकासखंड जवां के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय मंजूरगढ़ी, पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय रामगढ़ पंजीपुर, कंपोजिट विद्यालय नगौला, कंपोजिट विद्यालय दवथला, कंपोजिट विद्यालय तेजपुर, धनीपुर के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय अलीनगर, पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय भोजपुर, कंपोजिट विद्यालय कौहरा और कंपोजिट विद्यालय इब्राहिमाबाद को चुना गया है।

इनके अलावा लोधा के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय एलमपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय बीठना, पीएमश्री विद्यालय नींवरी, कंपोजिट विद्यालय लेखराजपुर, कंपोजिट विद्यालय भांकरी, कंपोजिट विद्यालय ल्हौसरा, कंपोजिट विद्यालय पड़ियावली, अकराबाद के पीएमश्री विद्यालय कासिमपुर, इगलास के कंपोजिट विद्यालय जारौठ व कंपोजिट विद्यालय रामपुर को भी चुना गया है।

10 जुलाई को द राइट पिच संस्था के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को क्रिकेट सिखाने के लिए भेंट की थी। उन्होंने 20 विद्यालय मांगे थे, जहां उन्हें प्रशिक्षित किया जा सके। विद्यालय के खेल मैदान पर पिच बनाकर विद्यार्थियों को अभ्यास कराएंगे।-डॉ. राकेश कुमार सिंह, बीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें