पूर्व भारतीय क्रिकेटर आशीष नेहरा ने कहा कि विश्वकप में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को तीन नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। यह टीम इंडिया के हित में होगा। यही बात सोमवार को पूर्व टेस्ट खिलाड़ी व प्रदेश के खेल व युवा कल्याण मंत्री चेतन चौहान ने कही थी।
मंगलवार को वह तालानगरी स्थित हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में आशीष नेहरा 64 क्रिकेट एकेडमी के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने आए थे। उन्होंने कहा कि देश में प्रतिभाओं के साथ सुविधाएं भी हैं। इनमें अलीगढ़ के रिंकू सिंह भी एक हैं, जो घरेलू मैच में अच्छा कर रहे हैं।
वह कोलकाता नाइट राइडर्स के सदस्य भी हैं। कहाकि 20-25 साल पहले जब मैं क्रिकेट खेलता था, तब इतनी सुविधाएं नहीं थीं जितनी आज हैं। कैरोबियन प्रीमियर लीग में इरफान पठान के नाम फ्रेंचाइजी के सूची में होने पर बीसीसीआई ने नाराजगी जताई है, इस सवाल के जवाब में नेहरा ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।