भाबीजी घर पर हैं धारावाहिक की कलाकार फाल्गुनी (गुलफाम कली) ने युवा वार्ष्णेय संगठन की प्रेसवार्ता के दौरान ही अमर उजाला अपराजिता के पोस्टर का विमोचन भी किया। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला की इस अभियान की काफी सराहना की। उन्होंने कहा कि अमर उजाला का यह अभियान महिलाओं के चेहरे पर लगातार मुस्कान ला रहा है।