फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सास-बहू के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, जांच हुई शुरू

Thu, 27 Jul 2023 07:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

वीडियो में एक महिला अपनी बहू के साथ मारपीट करती नजर आ रही है। पास में ही बहू की बेटी रोते हुए उसे बचाने का प्रयास कर रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
सास बहू का झगड़ा (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक सास-बहू की मारपीट का एक वीडियो खासा वायरल हो रहा है। जिसमें बहू के तीन बेटियों को जन्म देने पर सास नाराज हो जाती है और बहू के साथ हैवानियत दिखाते हुए उसे बुरी तरह से पीटती नजर आ रही है। 

विज्ञापन


इस वीडियो को अलीगढ़ का बताया जा रहा है। हालांकि अलीगढ़ पुलिस इस वीडियो की सत्यता जानने के लिए जांच करने की बात कर रही है। वीडियो के अनुसार एक महिला अपनी बहू के साथ मारपीट करती नजर आ रही है। पास में ही बहू की बेटी रोते हुए उसे बचाने का प्रयास कर रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है।

एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि वीडियो कहां का है? महिला और उससे मारपीट करने वाली महिला कौन है ? इसकी गहनता से जांच की जा रही है। अभी तक पुलिस को इस मामले में कोई तहरीर या शिकायत भी नहीं मिली है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें