अलीगढ़ में वीआईपी पिज्जा की शाखा ने वित्तीय वर्ष 2013-14, 2014-15, 2015-16 के अलग अलग महीनों में जमा होने वाला सर्विस टैक्स नियमित रूप से जमा नहीं किया है। जांच शाखा के सदस्य खुद इस रेस्टोरेंट में निगरानी कर रहे थे तो पता चला कि ग्राहकों से पूरा टैक्स वसूला जा रहा है लेकिन विभाग में जमा नहीं किया जा रहा है।
डिप्टी कमिश्नर पीके सेंगर ने बताया कि एसी लगे हुए रेस्टोरेंट सर्विस टैक्स के दायरे में आते हैं। इसी लिहाज से शहर में संचालित रेस्टोरेंट की निगरानी हो रही है। जहां भी गड़बड़ी मिली कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ में मथुरा, कोसी और एटा जिला शामिल है। जिसका वित्तीय वर्ष 2015-16 का लक्ष्य 7800 करोड़ रुपये है। इसमें अधिकांश भाग मथुरा रिफाइनरी का है जो 7600 करोड़ रुपये का टैक्स अदा करती है। 200 करोड़ में बाकी 245 इंडस्ट्री शामिल है। जिनके पास से 148 करोड़ रुपये जमा कराए जा चुके हैं।
52 करोड़ रुपये 31 मार्च तक जमा होंगे। रिफाइनरी को छोड़ कर बाकी इंडस्ट्री से हर महीने औसतन 10 से 11 करोड़ रुपये का टैक्स जमा होता है। गुजर रहे वित्तीय वर्ष में पहली बार 4 करोड़ से अधिक की कर चोरी के मामले पकड़े गए हैं। जिसमें तीन फर्म अलीगढ़ और बाकी 8 मथुरा और कोसी की हैं।